रजोनिवृत्ति मस्तिष्क को कैसे प्रभावित करती है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 13:21

रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं में होने वाले दिमागी बदलाव डिमेंशिया की आशंका को बढ़ा सकते हैं-

ज्यादातर मामलों में, ऐसा लगता है कि रजोनिवृत्ति के दौरान होने वाले यह संज्ञानात्मक परिवर्तन - यानी, सोचने, तर्क करने या याद रखने में समस्याएं - सूक्ष्म और संभवतः अस्थायी होती हैं।

लेकिन कुछ महिलाओं के लिए, ये कठिनाइयाँ कार्य उत्पादकता को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं। और कुछ अन्य में वह डिमेंशिया या मनोभ्रंश विकसित करने के बारे में चिंताएँ बढ़ा सकते हैं।

रजोनिवृत्ति एक महिला के प्रजनन काल के अंत का प्रतीक है। यह स्वाभाविक रूप से 49 वर्ष की औसत आयु में हो सकता है, जब अंडाशय में बालों जैसे रोम समाप्त हो जाते हैं। रजोनिवृत्ति शल्य चिकित्सा द्वारा भी हो सकती है, जब किसी कारणवश दोनों अंडाशय को हटा दिया जाए (उदाहरण के लिए डिम्बग्रंथि के कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए)।

प्रजनन की अवधि समाप्त होने के बाद शुरू होने वाले परिवर्तन, जिसे ‘‘पेरीमेनोपॉज़’’ कहा जाता है, आमतौर पर चार से दस साल तक रहता है।

रजोनिवृत्ति के लक्षणों में, जिनमें अचानक से गर्मी लगने और रात में पसीना आने के वासोमोटर लक्षणों के अलावा, योनि का सूखापन, नींद की गड़बड़ी, अवसाद, चिंता और ‘‘ब्रेन फॉग’’ जैसे लक्षण पेरिमेनोपॉज़ के दौरान दस साल तक रह सकते हैं।

60 प्रतिशत से अधिक महिलाएं अपने रजोनिवृत्ति काल के दौरान संज्ञानात्मक कठिनाइयों का सामना करती हैं।

ऐसी अवस्था में महिलाओं को अकसर लोगों के नाम याद रखने या बातचीत में सही शब्द खोजने में कठिनाई अनुभव होती हैं।

कुछ अन्य में ध्यान केंद्रित करने या निर्णय लेने में कठिनाई की समस्या भी हो सकती है। जैसा कि हमारी हालिया समीक्षा में चर्चा की गई है, ये ‘‘व्यक्तिपरक संज्ञानात्मक कठिनाइयाँ’’ स्मृति, स्मरण और प्रसंस्करण के परीक्षणों पर प्रदर्शन से जुड़ी हैं।

शब्द स्मृति (सुने गए नए शब्दों को सीखना और याद रखना), शब्द प्रवाह (अपनी याददाश्त से शब्दों को जल्दी से निकालना) और ध्यान के परीक्षण में कठिनाइयाँ पेरिमेनोपॉज़ल महिलाओं में देखी जाती हैं।

हालांकि संज्ञानात्मक गिरावट की डिग्री सूक्ष्म है और प्रदर्शन आम तौर पर कामकाज की सामान्य सीमा के भीतर रहता है, लेकिन लक्षण महिला को परेशान कर सकते हैं।

कई महिलाओं के लिए, रजोनिवृत्ति उनके उत्पादक जीवन के समय के साथ मेल खाती है, जब छोटे बच्चों की देखभाल का भार कम हो जाता है और उन्होंने अपने कार्यस्थल में भी अनुभव और वरिष्ठता हासिल कर ली होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info